Top 5 ways to write a Poem (हिंदी में)

क्या आप भी कविताएं पढ़ना पसंद करते है, इतना की अब आप लिखने का भी प्रयास कर रहे है, पर जान नहीं पा रहे हैं की शुरू कहां से करें, तो आप सही जगह पर आए हैं। यहां पर हम आपको बताएंगे की कुछ (Ways to write a poem) बढ़िया कविता लिखने के तरीके

कभी आपके जीवन में भी ऐसा एक पल आया होगा जब आपने कोई कविता पढ़ी हो, जो आपको इतनी पसंद आ गई की आपका मन किया की आप भी कविताएं लिखें।

और हो सकता है आपने शुरू भी कर दिया हो, कुछ ऐसी शायरियां लिखी, जिसे सुनकर लोग वाह वाह करने लगे।
लेकिन इसके आगे क्या? सही मायनों में एक कविता!

एक कविता लिखना जितना मुश्किल लगता है, उतना होता नहीं। नियंतर प्रयास से कोई इतना काबिल बन सकता है की उसकी कविताएं धीरे धीरे खुद ही ठीक हो जाती हैं।

इसके लिए यह भी जरूरी है की आप ज्यादा से ज्यादा कविताएं पढ़ें, जिससे आपका अभ्यास भी होगा और आपके पास idea भी होंगे की आप किसपर लिख सकते हैं।

चलिए आपके साथ share करते हैं Top 5 ways to write a poem (हिंदी में)।

1. लिखने का अभ्यास

कविताओं की यह खूबी होती है की वह कही से भी, किसी से भी शुरू हो सकती हैं। कोई भी कविता शुरू करने के लिए आप अपने आस पास हो रहे घटनाओं से प्रेरणा ले सकते हैं, और उन पर कुछ पंक्तियां लिख सकते है, जिसके बाद धीरे-धीरे आपके विचारों से कविता आगे बढ़ती चली जाती है।

इसके लिए यह जरूरी है की आप हर उस बात पर कुछ लिखनी की कोशिश करें, जिसका खयाल आपके मन में आता है। कई कविताओं और किताबों या जीवन के किसी भी घटना में प्रेरणा छुपी हो सकती है जिसकी आपको करनी पड़ेगी।

आप किसी कहानी को कविता का रूपांतरण भी दे सकते है, जिसके लिए आपको पूरी घटना को किसी film की तरह अपने मन में चलाना होगा।

2. प्रेरणा की खोज

कविता लिखने के अगले पड़ाव में प्रेरणा से तकरार होती है। अक्सर ऐसा होता है की हम लिखने का अभ्यास कर चुके होते हैं, लेकिन हम यह समझ नहीं पाते हैं की कविता लिखें किस पर?

यह प्रेरणा हमारे आस पास ही कही होती है, बस उसे पहचानने की देरी होती हैं।

यदि आपके मन में फिर भिंकोई विचार न आए तो आप कही सैर पर चले जाइए, और वहा घाट रहे अनुभवों को महसूस करिए। या फिर किसी अपने को मन में रखकर उनपर कविता लिखिए या कोई भी ऐसी घटना जिसका आप पर गहरा असर पड़ा हो।

प्रेरणा कुछ भी हो सकती है, बस जरूरत है मन की आंखों की जो उसे ढूंढ लाए।

3. कविता का विषय

हर एक कविता का कोई मूल भाव होता है जिसपर वो कविता आधारित होती है। यह मूल भाव आप अपने आस पास के घटनाओं से प्राप्त कर महसूस कर सकते है।

अगर किसी अवसर पर कविता लिखनी हो तो आप उसके आस पास की भावना पर लिख सकते है। अन्यथा कोई भी ऐसी भावना, जैसे दुख, उल्लास, प्रेम, इन विषयों पर लिखना आसान भी है और श्रोता को पसंद भी आती हैं।

4. कविता का रूप

ऐसा हो सकता है के आपने ऐसी कई कविताएं पढ़ ली हो जो लंबी रही हो या फिर बोहोत छोटी हो। कई बार हम कविता इसलिए भी नही लिखते क्योंकि हमें शब्दों का ज्ञान नहीं होता, जिससे कविता का कोई मतलब बने।

पर जरूरी नहीं के हर कविता perfect हो। अगर कविता की प्रेरणा और आधार ही अलग हो तो कविता का रूप भी अलग हो सकता है।

शुरुवाती समय में आप ऐसी कविताएं लिख सकते है जो 3-4 पंक्तियां वाली हो, या जिसमे तुकबंदी हो। जरूरी यह है की आपने जिस रूप से शुरू किया, ठीक वैसे ही कविता को खतम करने की कोशिश करें।

इससे न आपको कोई confusion होगी और न ही आपके पाठकों को।

5. कविताएं पढ़ें

अच्छी कविता लिखने के लिए यह जरूरी है की आपन अच्छी कविताएं पढ़ें। आप idea लेने के लिए ऐसी कविताएं पढ़ सकते हैं जो आपके वर्तमान में घाट रहे घटनाओं पर आधारित हो या फिर वह कविताएं पढ़ सकते हैं जिनमे आपको रुचि हो।

अन्यथा महान कवियों की कविताएं पढ़ें जिनसे आपको पूर्ण रूप से प्रेरणा मिल सकती है।

अब आप how to write a poem (हिंदी में) के important तरीके जान चुके हैं।

इसके बाद आपको सिर्फ दो चीज़ें करने की जरूरत है, पहला यह की कविता चाहे जैसी भी हो, आप लिखना मत छोड़िए।

और दूसरा, यह की ऐसी और जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे page के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *